1st Bihar Published by: Ajay RaI Updated Aug 07, 2020, 7:33:55 AM
- फ़ोटो
BUXAR : बक्सर में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोग असमय अपनी जान गांवा देते हैं तो कुछ आजिवन भर के लिए विकलांग हो जाते हैं.
ताजा मामला कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाईच गांव के पास एनएच-84 की है, जहां तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से टकरा कर गड्ढे में पलट गई, जिसमें स्कॉर्पियों सवार आधा दर्जन सवारी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बक्सर से आरा जा रही थी, जिसमें आधा दर्जन लोग सवार थे. तभी ढ़काईच गांव के पास स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर गड्ढे में पलट गई. हादसे के बाद सभी घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.