1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 28, 2019, 11:44:58 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोग असमय मौत के मुंह में समा जा रहे हैं. ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के राजौरा चौक के पास की है. जहां, शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में 50 साल की जन्नतुन खातून की मौत हो गई.
बताया जाता है कि जन्नतुन खातून राजौरा चौक पर फल बेचती थी. शनिवार को वह अपने दुकान के पास झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया.
मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश में लगी है. वहीं गुस्साए लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.