1st Bihar Published by: अवनीश राज Updated Oct 04, 2019, 6:04:21 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: भारत दर्शन के लिए निकले एक विदेशी दंपति की बाइक को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में इंग्लैंड के दंपति पॉल गॉडफ्रेय और उनकी पत्नी कैथरीन गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मोतिहारी से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. इस घटना में पॉल के पैर की हड्डी टूट गई है.
घटना जिले के चिलझपटी गांव के पास एनएच 28 की है जहां ये दोनों बाइक से ही पटना से नेपाल जा रहे थे, कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इंग्लैंड के रहने वाले दोनों लोगों को सुगौली के पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. बाद में मोतिहारी में भी डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.