ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने पंडालों में जाकर की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

PATNA: भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना स्थित अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में चित्रगुप्त भगवान की

आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने पंडालों में जाकर की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना स्थित अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने देश और बिहार के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ने शहर के विभिन्न मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और बिहारवासियों को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दी।


आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने पूजा को संपन्न कराया। इसके बाद पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर, खगौल अनिसाबाद, बेऊर, महावीर नगर, गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़,  अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर,  सैदपुर, कदमकुआं, दरियापुर, लोहानीपुर, बांकीपुर, बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया।


आरके सिन्हा ने आज पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर, नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशों का स्वयं स्वागत किया। आप सभी इससे अवगत होंगे की भारत में भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसके प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष भी आर के सिन्हा है। 


इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। गुरुवार को सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन, तारामंडल के सामने में दिन में 11 बजे एकत्रित होंगी और वहीं से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगी। आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा का भी स्वागत सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष, महासचिव और सदस्यों द्वारा पूजा पंडालों में किया गया। इस मौके पर आरके सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव, रणवीर, अभिषेक बिन्नी, सतीश राजू, आनंद, संजय राय, सोनू, राजीव रंजन मौजूद रहे।