ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

राजद सुप्रीमो के ट्वीट पर BJP का हमला, लालूजी ने 15 साल में कुछ भी नहीं किया तो अब क्या करेंगे?

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आम बिहारी की आवाज:-प्रिय तेजस्वी, जब आप सरकार में थे तब जातिगत जनगणना के आँकड़ों

राजद सुप्रीमो के ट्वीट पर BJP का हमला, लालूजी ने 15 साल में कुछ भी नहीं किया तो अब क्या करेंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आम बिहारी की आवाज:-प्रिय तेजस्वी, जब आप सरकार में थे तब जातिगत जनगणना के आँकड़ों के अनुसार गरीबों को रोजगार देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनवाई। साजिशन आपको हटाने के बाद ये सब शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। अब आपके सांसद जिताएँगे, केंद्र में भी नौकरी पाएंगे। 


RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस ट्वीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू जी को पता भी है कि योजना क्या होता है? 15 साल में कौन सी योजना लालू जी चलाये? ये तो बताये..


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार की जनता को उनके बेटे कहा से चला पाएंगे। एक योजना का नाम बताये जो लालू ने चालू किया हो और नीतीश जी और हमलोगों ने बंद किया हो। लालू जी ने 15 साल में कुछ भी नहीं किया तो अब क्या करेंगे?  


वही बीजेपी सांसद अजय निषाद के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि हमलोगों ने अजय निषाद का टिकट काट ना दिया था। पहले भाजपा ने वहां उम्मीदवार घोषित कर दिया था वो स्वतंत्र थे कही भी जाएं। 




राजद सुप्रीमो के ट्वीट पर BJP का हमला, लालूजी ने 15 साल में कुछ भी नहीं किया तो अब क्या करेंगे?