ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025 : सवालों के घेरे में RJD कैंडिडेट लल्लू मुखिया ! ललन सिंह के रोड शो में जाना और JDU प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर युवक को दी गई तालिबानी सजा ...बेरहमी से की गई पिटाई Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Assembly Elections 2025 : पहली बार वोट डालने जा रहे तो इन बातों का रखें ध्यान, पोलिंग स्टेशन पर भूल कर न करें ये गलती Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री? Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम

RJD के पूर्व विधायक अब मुखिया का चुनाव भी हारे, कभी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को हराया था

1st Bihar Published by: Updated Thu, 18 Nov 2021 07:24:35 AM IST

RJD के पूर्व विधायक अब मुखिया का चुनाव भी हारे, कभी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को हराया था

- फ़ोटो

KHAGADIA : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान बेहद चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है। यहां आरजेडी के पूर्व विधायक को मुखिया पद के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। साल 2015 में अलौली से पूर्व विधायक रहे आरजेडी के चंदन राम को मुखिया पद पर जीत हासिल नहीं हुई। पूर्व विधायक चंदन राम ना केवल चुनाव हार गए बल्कि वह बुरी तरीके से पांचवें नंबर पर रहे। उन्हें केवल 567 वोट ही हासिल हो पाए। 


साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चंदन राम आरजेडी के टिकट पर अलौली विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को मात दी थी। साल 2015 के चुनाव में पशुपति पारस अलौली से एलजेपी के कैंडिडेट थे लेकिन उन्हें चंदन राम ने पटखनी देते हुए जीत हासिल कर ली थी। राजनीति में पशुपति पारस के पास जितने सालों का अनुभव था उतनी चंदन राम की उम्र भी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जीत हासिल की तो अचानक सुर्खियों में आ गए। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। अलौली सीट से आरजेडी के टिकट पर रामवृक्ष सदा मैदान में उतरे और उन्होंने जीत हासिल की। आज पशुपति पारस केंद्र में मंत्री हैं लेकिन चंदन राम मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत पाए। 


विधायक का पद जाने के बाद चंदन कुमार उर्फ चंदन राम तेतराबाद पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ने उतरे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। एक पूर्व विधायक को तेतराबाद पंचायत की जनता ने नकार दिया। इस सीट पर नंदकेश कुमार उर्फ मुन्ना प्रताप ने जीत हासिल की। मुन्ना प्रताप को 1737 वोट मिले जबकि केवल 567 वोट लेकर चंदन राम पांचवें नंबर पर रहे।