ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

RJD के मिलन समारोह में पॉकेटमारी!, 25 से अधिक लोगों का पर्स-मोबाइल कर दिया साफ, परेशान दिखे कार्यकर्ता

RANCHI: पार्टी में नई जान फूंकने के लिए दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची में आयोजित सभा को संबोधित किया। मिलन समारोह में तेजस्

RJD के मिलन समारोह में पॉकेटमारी!, 25 से अधिक लोगों का पर्स-मोबाइल कर दिया साफ, परेशान दिखे कार्यकर्ता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: पार्टी में नई जान फूंकने के लिए दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची में आयोजित सभा को संबोधित किया। मिलन समारोह में तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं में खूब धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की जेब पर पॉकिटमार हाथ साफ कर गए। कार्यक्रम के दौरान 25 से अधिक लोगों को पॉकिटमारों ने अपना शिकार बनाया।


दरअसल, मिलन समारोह में तेजस्वी यादव को देखने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। मंच के पास मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता धक्का मुक्की करते रहे। पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से लगातार बैठने की अपील कर रहे थे लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। इधर, हॉल में कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था। जहां खाना लेने के लिए कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मची रही।


इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने 25 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया। मोबाइल और पर्स की चोरी के बाद आरजेडी के कार्यकर्ता परेशान दिखे। छतरपुर से आए फारूक अंसारी ने बताया कि खाना खा रहे थे, इसी दौरान काफी भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने उनका मोबाइल फोन की चोरी कर लिया। पीड़ित कार्यकर्ता ने इस बाबत डोरंडा थाने में सनहा दर्ज करवाया है।