ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

आरजेडी गुंडों की पार्टी है, बोले सम्राट चौधरी, NDA की सरकार बनने के बाद ठंडा कर देंगे गुंडागर्दी

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बिहार में 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में होगा। चुनाव प्रचार का आज अंतिम

आरजेडी गुंडों की पार्टी है, बोले सम्राट चौधरी, NDA की सरकार बनने के बाद ठंडा कर देंगे गुंडागर्दी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बिहार में 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में होगा। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बीजेपी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। 


बिहार के उप मुख्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा। सम्राट चौधरी ने नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद की जनता से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद गुंडो की पार्टी है। राजद का जो भी उम्मीदवार है वो किसी न किसी घटना में दोषी हैं। एनडीए की सरकार बनने के बाद राजद की गुंडागर्दी को ठंडा कर देंगे। 


लालू प्रसाद यादव संविधान बचाने की बात करता है। सबसे ज्यादा कानून लालू प्रसाद यादव तोड़ते हैं। सबसे ज्यादा गुंडे और अपराधी आरजेडी में है। 10 साल से देश में मोदी की सरकार है। देश का संविधान सुरक्षित है आगे भी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कह दिया है भीमराव अंबेडकर भी अभ संविधान को नहीं बदल सकते हैं। लालू प्रसाद यादव अपनी टूरिस्ट बेटी को एमपी बनाने का चक्कर में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के 55 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान दिए गए हैं। बिहार में माफियाओं पर कार्रवाई करने का समय अब आ गया है। देश में मोदी सरकार की कार्रवाई और बिहार में नीतीश कुमार की करवाई होगी। विकसित बिहार बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है। 


टैग्स