Hindi News / news / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार दौरा आज, राजगीर में आयोजित विश्व शांति स्तूप...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार दौरा आज, राजगीर में आयोजित विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में होंगे शामिल

1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2019, 7:17:23 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार दौरा आज, राजगीर में आयोजित विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में होंगे शामिल

- फ़ोटो

PATNA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजगीर जाएंगे। राजगीर में आयोजित विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार की सुबह 9:50 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य उनका स्वागत करेंगे। 11 बजे राजगीर में विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शामिल होना है। 


राजगीर से वापस लौटने के बाद दोपहर बाद 12:50 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजगीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है क्योंकि कई देशों के प्रतिनिधि विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे।