ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

रेप का आरोपी निकला जादूगर सम्राट, पुलिस ने राजधानी पटना से इनामी को दबोचा

PATNA: रेप के आरोपी जादूगर को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी जादूगर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दो रहा था। मध्य प्रदेश से बिहार

रेप का आरोपी निकला जादूगर सम्राट, पुलिस ने राजधानी पटना से इनामी को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेप के आरोपी जादूगर को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी जादूगर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दो रहा था। मध्य प्रदेश से बिहार पहुंची जावर थाने की पुलिस ने आरोपी जादूगर को शो के बाद धर दबोचा। छापेमारी के दौरान आरोपी जादूगर शो कर रहा था। एक घंटे के बाद जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, आरोपी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुए दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। जवार थाने की पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नानकराम को गिरफ्तार कर लिया लेकिन कोर्ट ने उसे बेल दे दिया। जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद एसपी ने उसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नानकराम अब जादूगर बन गया है और पटना में शो करने के लिए पहुंचा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने पटना पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी खुद को जादूगर सम्राट बताता था। फरारी दे दौरान आरोपी ग्वालियर, लखनऊ और बिहार के मुजफ्फरपुर में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा।