ब्रेकिंग
बिहार के सभी अंचलों में आज से विशेष शिविर, जमीन से जुड़ी शिकायतें होगी दूर, मंत्री ने दिए सख्त निर्देशखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टनाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान बिहार के सभी अंचलों में आज से विशेष शिविर, जमीन से जुड़ी शिकायतें होगी दूर, मंत्री ने दिए सख्त निर्देशखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टनाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान

रणजी ट्रॉफी में बिहार के सकिबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास डेब्यू में तिहरा शतक लगाने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

DESK : बिहार के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. बिहार के रणजी प्लेयर सकिबुल गनी ने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसा करने वाले सकिबुल गनी दुनिया

रणजी ट्रॉफी में बिहार के सकिबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास डेब्यू में तिहरा शतक लगाने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. बिहार के रणजी प्लेयर सकिबुल गनी ने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसा करने वाले सकिबुल गनी दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. गनी ने मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. 


बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 चौकों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया. सकिबुल गनी आखिरकार 341 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें इकबाल अब्दुल्ला ने तरुवर कोहली के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने 405 की पारी में 56 चौके एवं दो छक्के लगाए.


सकिबुल गनी ने चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार के साथ 538 रनों की साझेदारी की. बाबुल कुमार ने भी दोहरा शतक जड़ दिया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है. दोनों श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 624 रनों की साझेदारी की थी.


इससे पहले फर्स्ट क्लास डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम था. रोहेरा ने 2018-19 के रणजी सीजन में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए हैदराबाद टीम के खिलाफ नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी.

टैग्स