ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

रांची पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा नोटिस, हेमंत सोरेन मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत पर रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची

रांची पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा नोटिस, हेमंत सोरेन मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत पर रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के एससी-एसटी थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसी केस में रांची पुलिस ने ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा समेत दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।


पुलिस ने CRPC-41A के तहत उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है। बीते 27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले रांची के एसटी-एससी थाना में ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।