ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रांची में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद, शुक्रवार को हुए बवाल के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

DESK: रांची में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद असमाजिक तत्वों ने पैगंबर मोहम्मद पर बयानबाजी करने वाली बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा

रांची में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद, शुक्रवार को हुए बवाल के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
First Bihar
2 मिनट

DESK: रांची में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद असमाजिक तत्वों ने पैगंबर मोहम्मद पर बयानबाजी करने वाली बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेन रोड पर जमकर बवाल किया था। इसके अलावा हनुमान मंदिर तक भारी पथराव और हिंसक संघर्ष भी किया गया था। इसको लेकर अब अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। 



अफवाह फैलने से रोकने के लिए रांची में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाया गया है। रांची के पंडरा ओपी, सुखदेवनगर, कोतवाली, लालपुर, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, चुटिया में धारा 144 लागू कर दिया गया है। साथ ही डोरंडा, जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, बरियातू में भी धारा 144 लागू है।



घटना को लेकर पुलिस ने बताया था कि हनुमान मंदिर पर पत्थरबाजी और हिंसक संघर्ष में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्थानीय डेली मार्केट के थानेदार समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी और दूसरे लोग घायल हो गए थे। यहां ऐसी मज़बूरी आ गई थी कि पुलिस को हिंसक भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे और हवा में गोलियां चलानी थी। फिलहाल रांची में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। 

टैग्स