ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कितनी काम कर रही है लालू यादव की किडनी, टेस्ट के लिए व्हील चेयर से जाते RJD सुप्रीमो की तस्वीरें सामने आयीं

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव की किडनी ठीक तरीके से काम कर रही है या नह

कितनी काम कर रही है लालू यादव की किडनी, टेस्ट के लिए व्हील चेयर से जाते RJD सुप्रीमो की तस्वीरें सामने आयीं
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव की किडनी ठीक तरीके से काम कर रही है या नहीं इसके लिए आज एक महत्वपूर्ण टेस्ट कराया गया है. लालू यादव को रिम्स के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के पांचवें तले में जांच के लिए ले जाया गया जहां उनका किडनी से जुड़ा फोर्थ स्टेज का टेस्ट कराया गया है.

 लालू यादव को जब किडनी के एडवांस टेस्ट के लिए ले जाया गया तब वह व्हील चेयर पर बैठे थे. चेहरे पर मास्क लगाए सर में टोपी और बदन पर शॉल है लालू यादव की तस्वीर सामने आई है. लालू यादव को रिम्स के मेडिकल स्टाफ पुलिस की मौजूदगी में टेस्ट के लिए ले जाते नजर आए हैं. साथ में रिम्स के अधीक्षक के डॉक्टर विवेक कश्यप भी मौजूद हैं.

लालू यादव की किडनी फंक्शन का टेस्ट करने वाले डॉक्टरों में यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अरशद जमाल डॉक्टर बी सी राणा प्रताप रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुरेश टोप्पो मेडिसिन के डॉक्टर डीके झा मौजूद रहे हैं. आज कोई टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि लालू प्रसाद यादव की किडनी कैसे काम कर रही है. पिछले दिनों खबर आई थी कि लालू यादव की किडनी सही से काम नहीं कर रही है. जिसके बाद लालू के समर्थकों में मायूसी छा गई थी,लेकिन अब उनका एडवांस टेस्ट कराया गया है. अगर उनकी स्थिति अच्छी नहीं रही तो आगे बड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह ली जा सकती है. किडनी की समस्या को देखते हुए लालू यादव के अल्ट्रासाउंड के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह ली गई थी.

टैग्स