ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

पिता और बेटे की मुलाकात में कोरोना बना रोड़ा, टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही लालू से मिल पाएंगे तेजप्रताप

RANCHI: लालू प्रसाद के मिलने के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रांची गए हैं. लेकिन मुलाकात से पहले तेज प्रताप यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया है. बताया जा रहा है कि जब तक ज

पिता और बेटे की मुलाकात में कोरोना बना रोड़ा, टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही लालू से मिल पाएंगे तेजप्रताप
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: लालू प्रसाद के मिलने के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रांची गए हैं. लेकिन मुलाकात से पहले तेज प्रताप यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया है. बताया जा रहा है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाता. तब तक दोनों की मुलाकात नहीं हो पाएगी. 

लालू को कोरोना का संक्रमण का खतरा

लालू प्रसाद पर कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है. ऐसे में किसी भी बाहरी लोगों से बिना टेस्ट मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसके कारण ही उनको रिम्स के पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स के निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है, लेकिन बंगले पर तैनात 9 पुलिसकर्मी कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ गए. जिसके संक्रमण से लालू को बचाने के लिए डॉक्टरों की चुनौती बनी हुई है. रिम्स में लालू के कई सेवादार और जांच करने वाले मेडिकल स्टाफ भी इससे पहले संक्रमित मिले थे. जिसके बाद उनको संक्रमण से बचाने के लिए बंगला पर शिफ्ट किया गया. 


लालू ने बुलाया 

मुलाकात को लेकर तेज प्रताप यादव बुधवार को पटना से रांची के लिए रवाना हो गए. तेज प्रताप यादव ने तीन दिन पहले रघुवंश सिंह को लेकर एक कड़ा बयान देते हुए कहा था कि रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे लोग के जाने से आरजेडी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. तेज प्रताप ने कहा था कि अगर एक लोटा पानी निकल जाएगा तो उससे समुद्र को कोई फर्क नहीं पड़ता.तेज प्रताप के इस बयान के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी है. रामा सिंह एंट्री की खबरों को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे हैं और ऐसे में तेज प्रताप यादव ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ऐसे बयानों को लेकर ही लालू ने तेज प्रताप यादव को रांची तलब किया था.


टैग्स