ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Aadhaar App: UIDAI ने mAadhaar ऐप को बंद करने की घोषणा की है और नया Aadhaar App लॉन्च किया है। यह ऐप अधिक सुरक्षित फीचर्स, Face Authentication और आसान डिजिटल सेवाओं के साथ आएगा। यूजर्स को नया ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

Aadhaar App
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Aadhaar App: आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट है। UIDAI ने आधिकारिक तौर पर पुराने mAadhaar App को बंद करने का फैसला लिया है। यूडीएआई के अनुसार, यह ऐप 30 जून से बंद किया जा रहा है। इस संबंध में UIDAI ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए यूजर्स से नए आधार एप पर शिफ्ट होने की अपील की है।


UIDAI ने बताया कि नया आधार एप पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें बेहतर लॉगिन सिस्टम, बढ़ी हुई सुरक्षा और कई डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। अब यह ऐप केवल डिजिटल आधार दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए यूजर्स QR कोड से सुरक्षित आधार शेयर कर सकते हैं, Face Authentication के माध्यम से पहचान सत्यापित कर सकते हैं और कई सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।


यूडीएआई के अनुसार, mAadhaar App कई वर्षों से उपयोग में था, लेकिन अब इसके फीचर्स पुराने हो चुके थे और इसमें नए सुरक्षा मानक, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधुनिक यूजर इंटरफेस की कमी थी।


नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें

यूजर्स अपने Android फोन में Google Play Store या iPhone में Apple App Store खोलकर UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद भाषा चुनकर 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें। इसके बाद OTP या Face Authentication के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद 6 अंकों का MPIN सेट करना होगा, जो लॉगिन के लिए उपयोग किया जाएगा।


नया आधार एप कैसे लॉगिन करें

ऐप खोलकर 6 अंकों का MPIN दर्ज करने के बाद यूजर सीधे अपने Aadhaar प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं। अगर MPIN भूल जाएं, तो “Forgot MPIN” विकल्प चुनकर OTP वेरिफिकेशन के जरिए नया MPIN सेट किया जा सकता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Face Login और OTP Login के विकल्प भी उपलब्ध हैं।


मोबाइल नंबर और पता कैसे अपडेट करें

नए Aadhaar App में लॉगिन करने के बाद “Update Aadhaar” या “Profile Update” सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर या पता अपडेट किया जा सकता है। मोबाइल नंबर बदलने के लिए नया नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन करना होता है और फिर अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है।


पते (Address) को अपडेट करने के लिए नया पता दर्ज करना होगा और आवश्यक होने पर वैध पता प्रमाण (Address Proof) अपलोड करना होगा। इसके बाद OTP या Face Authentication के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करके अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता