ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

कब्रिस्तान में भी सताने लगा कोरोना का डर, पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद शव को दफनाने से सैकड़ों लोगों ने रोका

RANCHI: रिम्स में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. जब उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी होने लगी तो लोग सड़क पर उतर गए और इसका विरोध करने लगे. देखते ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  रिम्स में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. जब उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी होने लगी तो लोग सड़क पर उतर गए और इसका विरोध करने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाया कि अगर आपलोग नहीं चाहते हैं कि दफनाया नहीं जाएगा. लॉकडाउन है आपलोग अपने घरों में जाए. जिसके बाद लोगों की भीड़ हटी. यह घटना रांची के बरियातू की है. 

दो जगहों पर हुआ विरोध

शव को दो जगहों पर दफनाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों जगहों पर विरोध हुआ. रातू रोड कब्रिस्तान में दफनाने पहले बरियातू स्थित जोड़ा तालाब कब्रिस्तान में भी इस शव की कोशिश की गई, लेकिन दोनों जगहों पर विरोध हुआ. इस दौरान शव को रिम्स में ही रखा गया था. जिससे प्रशासन को परेशानी हुई. 


इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत

कोरोना मरीज की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई थी. वह  रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला था. जिस शख्स की मौत हुई है उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है. 60 साल के मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार को मरीज की तबीयत ठीक थी, लेकिन रात में अधिक खराब होने लगी. जिससे आज सुबह में मौत हो गई.  

टैग्स