ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

हाईकोर्ट ने 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया किया रद्द, नियोजन नीति को भी किया निरस्त

RANCHI: हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने शिक्षक नियोजन नीति को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है.&nbsp

हाईकोर्ट ने 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया किया रद्द, नियोजन नीति को भी किया निरस्त
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने शिक्षक नियोजन नीति को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. 

फैसला रखा था सुरक्षित

झारखंड सरकार द्वारा बनाए और लागू किए गए नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट की पूर्ण पीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कुछ दिन पहले ही इस मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार ने कहा था कि राज्य की कई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही इस नीति को बनाई गई है. लेकिन कोर्ट ने उससे निरस्त कर दिया. 

याचिकाकर्ता सोनी कुमारी  ने राज्य सरकार ने हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति में राज्य के 13 जिले को स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित कर दिया है, जो संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध है. स्थानीय नीति को लेकर हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर नियोजन नीति को चुनौती दी थी. जिस पर कोर्ट का आज बड़ा फैसला आया है. झारखंड सरकार नियोजन नीति में कहा गया था कि शेड्यूल एरिया में सिर्फ उसी जिले के अभ्यर्थी हाई स्कूल में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. नॉन-शेड्यूल एरिया के 11 जिलों में किसी को भी आवेदन करने की छूट दी गयी थी.