ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : रैली रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, पैक्स कैंडिडेट के समर्थकों ने की पत्थरबाजी

MOTIHARI : बिहार में आज पैक्स चुनाव करवाए जा रहे हैं और इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करवाए गए हैं। इसके साथ ही कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस बीच मोतिहारी म

BIHAR NEWS : रैली रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, पैक्स कैंडिडेट के समर्थकों ने की पत्थरबाजी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में आज पैक्स चुनाव करवाए जा रहे हैं और इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करवाए गए हैं। इसके साथ ही कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस बीच मोतिहारी में पैक्स चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है। उसके बाद  पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है। यह घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी की बताई जा रही है। 


दरअसल, मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी में कल यानी बुधवार को दुसरे चरण में  पैक्स चुनाव होना है। अब इसी को लेकर आज चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है। इस घटना की पुष्टि एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। उन्होंने बताया है कि जांच टीम का गठन कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, चुनाव को लेकर 48 घंटा पहले सोमवार की शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया। मंगलवार की सुबह बलुआ गुआबारी पंचायत के पैक्स प्रत्याशी प्रवेज आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली पर थे।  इसकी सूचना कुडवा चैनपुर पुलिस को लगी। उसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंच रैली रोकने को कहा। जिससे आक्रोशित होकर समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ऐसे में  खुद को भीड़ के बीच घिरता देख पुलिस वहां से भाग निकली।