ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

बिहार में ट्रैक्टर रैली करेंगे राकेश टिकैत, इस दिन होगा जुटान; कई राज्यों के किसान नेता होंगे शामिल

KHAGARIA: किसान नेता राकेश टिकैत एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 21 जनवरी को टिकैत बिहार पहुंचेंगे और भूमि अधिग्रहण और मुआवजा को लेकर खगड़िया में आयोजित प्रदर्शन में शामि

बिहार में ट्रैक्टर रैली करेंगे राकेश टिकैत, इस दिन होगा जुटान; कई राज्यों के किसान नेता होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: किसान नेता राकेश टिकैत एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 21 जनवरी को टिकैत बिहार पहुंचेंगे और भूमि अधिग्रहण और मुआवजा को लेकर खगड़िया में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे। टिकैत के साथ दूसरे राज्यों के भी कई किसान नेता इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।


बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को महेशखुंट से चौथम तक सभी किसान सैकड़ों ट्रैक्टर और बाइक के साथ सड़क पर उतरेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार को आगाह करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी जमीनें छीन लेना चाहती है लेकिन सरकार के मनसूबे सफल नहीं होंगे। गैर मजरुआ खास जमीन हमारी है। जिस जमीन का लगान भरा गया है तो ये जमीनें बेलगान कैसे हो सकती हैं।


उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की रैली में जमीन मुआवजा के अलावे मंडी कानून के मुद्दे को भी शामिल किया गया है। सरकार एनएच 107 के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है लेकिन जमीन के मुआवजा भुगतान का मामला विवाद में पड़ा हुआ है। किसान मुआवजे के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 21 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतरेंगे।