ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, 6 महीने बाद शराब घोटाला मामले में मिली जमानत

DESK: द‍िल्‍ली शराब घोटाले मामले में 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। लेकिन लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पा

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, 6 महीने बाद शराब घोटाला मामले में मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: द‍िल्‍ली शराब घोटाले मामले में 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। लेकिन लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी। कल जमानत मिलने के बाद आज आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गये। जेल से निकलने के बाद वे सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे। जहां उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 


दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने संय सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पिछले अक्टूबर महीने से ही आप सांसद संजय सिंह जेल में बंद थे और जमानत के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे।


गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन उन्हें बेल नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी हालांकि शीर्ष अदालत ने संजय सिंह को ये भी हिदायत दी है कि वे मीडिया में किसी तरह का बयान नहीं देंगे। 


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्ते नीचली अदालत तय करे। सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी की तरफ से संजय सिंह की जमानत का कोई विरोध नहीं किया गया और संजय सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिल गई। इसी मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं।


बता दें कि संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली। ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेन-देन हुई और यह लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।

टैग्स