ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

राजेंद्र नगर में JDU नेता छोटू सिंह ने बांटी राहत सामग्री, कई सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

PATNA : बिहार में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. राजधानी पटना में जलजमाव से जान जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से राहत मिलने के बावजूद भी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. राजधानी पटना में जलजमाव से जान जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से राहत मिलने के बावजूद भी कई इलाकों में पानी जमा है. जिसके कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए जेडीयू नेता छोटू सिंह अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ निकले. उन्होंने लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई. 

JDU नेता छोटू सिंह ने बताया कि सरकार डी-वाटरिंग कर पानी निकालने की कोशिश में जुटी हुई है. कई इलाकों में पानी बिलकुल भी नहीं है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम भी लोगों तक राहत पहुंचाने में लगी हुई है. 

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने राजेंद्र नगर इलाके में फंसे लोगों तक भोजन पहुंचाया. निचला इलाका होने के कारण कंकड़बाग और राजेंद्र नगर में पानी अभी भी भरा हुआ है. वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हालांकि अगर बारिश नहीं हुई तो इन इलाकों के लोगों को शुक्रवार तक जल जमाव से बहुत हद तक छुटकारा मिलने की संभावना है.