Piyush Pandey: ‘अबकी बार मोदी सरकार’ स्लोगन देने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, 70 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा Piyush Pandey: ‘अबकी बार मोदी सरकार’ स्लोगन देने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, 70 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Assembly Election 2025 : मुकेश सहनी के नेता पर दर्ज हुआ FIR, पार्टी ने इस विधानसभा सीट से दिया था टिकट ; जानिए क्या है पूरा मामला BIHAR ELECTION : RJD के खेसारी पर BJP के रवि किशन भड़के, कहा - सनातन विरोधियों पर चलेगा वाण, इन बातों पर दिया जोड़ Bihar Assembly Elections 2025 : बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD कैंडिडेट शिवानी शुक्ला को धमकी देने वाला शख्स हुआ अरेस्ट ! इस जगह सेआए थे कॉल Bihar Assembly Election 2025 : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर राजनीतिक प्रचार करना मास्टर साहब को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई Bihar News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar Assembly Elections : बिहार में जातीय जनगणना नहीं बल्कि इस समीकरण को ध्यान में रख हुआ कैंडिडेट चयन ; जानिए क्या है पूरी बात Bihar News: अजब पुलिस की गजब कहानी! महिला का पर्स काटकर भागे बदमाश, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज Bihar Election 2025 : दिल्ली से PM मोदी ने सेट किया 'बिहार चुनाव का टोन',कर्पूरी ग्राम से रैलियों का शंखनाद, इन चीजों पर रहेगा जोर
1st Bihar Published by: Updated Tue, 21 Jul 2020 10:00:34 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : जून महीने के आखिर में राजस्व विभाग के अंदर हुए तबादलों में गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद मुख्य सचिव ने तत्काल विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर लिस्ट पर रोक लगा दी थी। राज्य में अंचलाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समेत तकरीबन 400 अधिकारियों के तबादले पर रोक लगाई गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कई तरह की शिकायतें मिली थीं।
राजस्व विभाग में किए गए इन तबादलों को लेकर मुख्य सचिव ने पूरी फाइल देख ली है। विभाग की तरफ से किए गए तबादलों में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के मुख्य सचिव ने अपने रिव्यू में तकरीबन डेढ़ सौ अधिकारियों के तबादले में कार्यपालिका नियमावली के पालन नहीं होने की बात पाई है। इस तमाम तरह की गड़बड़ियों को दूर करने का काम चल रहा है और अब विभाग को नए सिरे से सूची बनाने का निर्देश दिया जा चुका है।
विभाग के अंदर ट्रांसफर के लिए नई सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही तबादलों की नई लिस्ट जारी हो सकती है। आपको याद दिला दें कि राजस्व विभाग में जून के आखिरी दिन ताबड़तोड़ तबादले किए गए थे। इन तबादलों के बाद विभाग में अपने ही आदेश को निरस्त करते हुए कई अधिकारियों के तबादले पर रोक भी लगा दी थी जिसके बाद हंगामा मचा था और मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान ले लिया था। बाद में मुख्य सचिव ने तत्काल सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी थी। तकरीबन 21 दिन गुजर जाने के बाद अब तक राजस्व विभाग में तबादलों का नया आदेश जारी नहीं हो पाया है।