ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान के बाद झारखंड में भी लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम, सरकारी सेवकों को तोहफा देगी हेमंत सरकार

RANCHI : राजस्थान के बाद झारखंड के सरकारी सेवकों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड की हेमंत सरकार राज्य में पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने पर विचार कर रही है. राज्य के मुख्

राजस्थान के बाद झारखंड में भी लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम, सरकारी सेवकों को तोहफा देगी हेमंत सरकार
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : राजस्थान के बाद झारखंड के सरकारी सेवकों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड की हेमंत सरकार राज्य में पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने पर विचार कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने इस बात का भरोसा सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया है. हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को यह भरोसा मिला है और इसके साथ ही झारखंड के सरकारी सेवकों को तोहफा मिलने की उम्मीद जग गई है.


हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान जो भरोसा दिया है उसके बाद कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि सरकार हमारी उचित मांगों पर जरूर विचार करेगी इस बात का भरोसा है. हेमंत सोरेन ने कहा है कि कर्मचारियों की आवश्यक मांगो पर हम उदारता पूर्वक विचार करेंगे. पिछले 20 साल में कार्यपालिका की उदासीनता के चलते सरकारी सेवा की नियमावलियों में कई तरह की गड़बड़ियां रह गई है, इसको सरकार ठीक करने में लगी हुई है.


चुनाव के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया गया था. अब उसी वादे की याद सरकारी कर्मचारी संघ की तरफ से दिलाई जा रही है. 


राजस्थान समेत कई राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है. यही वजह है कि अब कर्मचारी संघ ने सरकार से एक बार फिर पुरानी स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं. हेमंत सोरेन ने इस मसले पर जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया.


राजस्थान के बाद झारखंड में भी लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम, सरकारी सेवकों को तोहफा देगी हेमंत सरकार

टैग्स