ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पति को भी दी गंदी-गंदी गलियां

DHANBAD : धनबाद की राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनवरी खातून को फोन पर जान से मरने की धमकी मिली है. अनवरी खातून ने बताया कि फोन करनेवाले ने अपना चेहरा छुपाकर वीडियो कॉल किया था. फ

राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पति को भी दी गंदी-गंदी गलियां
First Bihar
2 मिनट

DHANBAD : धनबाद की राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनवरी खातून को फोन पर जान से मरने की धमकी मिली है. अनवरी खातून ने बताया कि फोन करनेवाले ने अपना चेहरा छुपाकर वीडियो कॉल किया था. फोन पर उसने कहा कि राजनीति करना छोड़ दो, अन्यथा पूरे परिवार का सफाया कर देंगे. 


फोन करने वाले ने अनवरी खातून के पति गुलाम समदानी से अभद्र भाषा में बातचीत की और खूब गंदी-गंदी गालियां दी. मामले को लेकर केंदुआडीह थाने में आवेदन दे दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. 


आपको बता दें कि कुछ दिन पहले धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा को एक गुमनाम पत्र मिला था. पुलिस लगातार पत्र लिखने वाले को खोज रही है, लेकिन फिलहाल ट्रेस नहीं कर पा रही है. पुलिस हाल ही में मामले की जांच करने हजारीबाग भी गई थी, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा. पुलिस को वहां के एक युवक पर शक है, जो पेशे से पत्रकार है. हालांकि, बताया जाता है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. छानबीन में पता चला कि सिरफिरे युवक ने चार साल पहले भी ऐसा कर किया था. जांच करने के लिए पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला.