ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

राहुल को 50 साल से बालिग़ बनाने में लगी है सोनिया, बोले गिरिराज सिंह .... नीतीश को नहीं बनाया संयोजक तो तोड़ देंगे गठबंधन

MUZAFFARPUR : राहुल गांधी 50 साल से बालिग़ बनने में लगे हुए है। उनकी मां सोनिया गांधी उन्हें पिछले 50 साल से हर दिन बालिग़ बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इतने

राहुल को 50 साल से बालिग़ बनाने में लगी है सोनिया, बोले गिरिराज सिंह ....  नीतीश को नहीं बनाया संयोजक तो तोड़ देंगे गठबंधन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : राहुल गांधी 50 साल से बालिग़ बनने में लगे हुए है। उनकी मां सोनिया गांधी उन्हें पिछले 50 साल से हर दिन बालिग़ बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इतने सालों से उनको पीएम बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, उन्हें अभी सबसे पहले राहुल गांधी को बालिग़ बनाना चाहिए। यह बातें अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया कि अब विपक्षी गठबंधन के नेता भी यह मान चुके हैं कि राहुल गांधी ही उनके पीएम फेस होंगे। उसके बाद इसका जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि - राहुल गांधी को पहले बालिग़ बनना चाहिए। पिछले 50 साल से तो वो इसी में लगे हुए कि वो बालिग़ बने सके। उनकी मां भी उनको बालिग़ बनाने में जुटी हुई है। 


इसके अलावा गिरिराज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना सरदार पटेल से करते हुए कहा कि-  अमित शाह की तुलना करें तो सरदार पटेल से करें। ये ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे सारे विपक्ष में खलबली मचा हुआ है। कांग्रेस हमास का समर्थन कर रही है। ऐसे में जो लोग कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को वोट देना चाहते हैं। वे आतंकवादी संगठन हमास को साथ देने वाले होंगे।


वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन में सीएम नीतीश की कांग्रेस से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनाया गया तो उन्हें बिरनी काटे हुए है। इसके बाद भी अगर अब ये लोग उन्हें ये पद नहीं देंगे तो जैसे वो सभी को जोड़े हैं वैसे ही तोड़ भी देंगे।


नीतीश कुमार को भाजपा को कहने में लगे हुए हैं। रूठे-रूठे सनम तुझे मनाऊं कैसे। लेकिन, अब उनके लिए बीजेपी के कार्यकर्ता तक का का दरवाजा बंद है। नीतीश कुमार लालू यादव के पास जाकर कहते हैं ज्यादा तंग कीजिए बड़का भैया तब मैं मायके चली जाउंगा। लेकिन, अब मायका वाला भी उनको साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।