ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैर

बिहार सरकार 13 जुलाई 2026 से हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू करने जा रही है। पहले चरण में पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। पर्यटकों को टिकट पर ₹15,422 तक का सरकारी अनुदान मिलेगा।

बिहार न्यूज
पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:  बिहार घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई कल से बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। 


अब आपको बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती को देखने के लिए घंटों सड़क पर जाम में फंसने या लंबी ट्रेन यात्रा की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार सरकार राज्य में 'हेली-टूरिज्म सेवा 13 जुलाई से शुरू करने जा रही है। पहले इसे 15 जुलाई से शुरु किये जाने की बात कही गयी थी, लेकिन दो दिन पहले इसका शुभारंभ होने जा रहा है। इस शानदार पहल के जरिए पर्यटक अब आसमान की ऊंचाइयों से बिहार की खूबसूरती को निहार सकेंगे और बहुत ही कम समय में राज्य के प्रमुख आठ पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय... बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का कल शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में वाल्मीकिनगर, कैमूर, राजगीर और पटना को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा गया है। राज्य सरकार के अनुदान से अब पर्यटक पटना जॉय राइड का आनंद मात्र ₹2,100, पटना-राजगीर ₹4,000, पटना-वाल्मीकिनगर ₹5,000 तथा पटना-कैमूर ₹6,000 में ले सकेंगे। प्रति टिकट सरकार अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान दे रही है। 


13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग तथा 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह सेवा प्रारंभ होगी। साथ ही पर्यटन नीति के अंतर्गत मुजफ्फरपुर में एम्यूजमेंट पार्क परियोजना तथा मुख्यमंत्री होम स्टे नीति के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बोधगया में ₹165.44 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास तथा ₹28.50 करोड़ की लागत से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। आधुनिक कनेक्टिविटी, बेहतर पर्यटन सुविधाओं और नई निवेश संभावनाओं के साथ बिहार पर्यटन, रोजगार और समृद्धि की नई उड़ान भर रहा है।


गौरतलब है कि 17 जून 2026 को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 को मंजूरी दी थी। बताया गया था कि 15 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली इस योजना के तहत पर्यटक राजगीर, वाल्मीकिनगर और मां मुंडेश्वरी मंदिर तक हेलीकॉप्टर व हवाई सेवाओं के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे। पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन ताजा अपडेट यह है कि अब दो दिन पहले ही इसकी शुरुआत होने जा रही है। 


राज्य में उपलब्ध पर्यटकीय स्थलों की विविधता एवं भौतिक अवस्थिति के कारण विभिन्न पर्यटन स्थलों तक सुगम एवं त्वरित पहुँच तथा आरामदायक भ्रमण के लिए हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवाओं के संचालन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की रूप-रेखा तैयार की गयी है। इस योजना के संचालन के परिणामस्वरूप पर्यटकों को तीव्र एवं आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी, जिससे पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर्षित किया जा सकेगा। इस योजना का उद्देश्य व्यवसायिक लाभ नहीं, बल्कि पर्यटन प्रोत्साहन एवं क्षेत्रीय संपर्क (Regional Connectivity) है। 

टैग्स