ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड, भूखी रह गयी लालू की गायें

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। सीबीआई रेड क

राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड, भूखी रह गयी लालू की गायें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। सीबीआई रेड की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक भी राबड़ी आवास के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने इस दौरान सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समर्थकों के हंगामें को देखते हुए राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वही इस हंगामें को देखते हुए लालू प्रसाद यादव की गाय के लिए चारा लेकर पहुंचे मजदूरों को राबड़ी आवास के बाहर घंटो इंतजार करना पड़ा। 


समर्थकों और पुलिस को देख वे राबड़ी आवास के भीतर दाखिल नहीं हुए। इन्हें जब पता चला कि सीबीआई की रेड चल रही है तो घास लदे पिकअप वैन के इन्होंने राबड़ी आवास के बाहर ही लगा दिया और सीबीआई की टीम के बाहर निकलने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान महुली और परसा से घास लेकर आए पिकअप वैन चालक काफी परेशान दिखा। उसका कहना था कि अभी गेट पर भीड़ लगी है कहा गया कि गाड़ी को साइड लगा लो भीड़ कम होगी तब अंदर जाना। 


वैन चालक ने बताया कि एक क्विटंल घास 500 रुपये में वह पहुंचाता है। राबड़ी आवास समेत कई जगहों पर मवेशियों के लिए घास पहुंचाता है। उसे राबड़ी आवास में एक क्विंटल घास देना है उसके बाद अन्य जगहों पर भी घास पहुंचाना है। वे रोजाना मवेशियों के घास पहुंचाने का काम करते हैं। एक क्विंटल घास में 10 मवेशियों को चारा दिया जाता है। 


आज राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड के कारण लालू की गायें भूखी रह गयी है। अब तक उन्हें चारा नसीब नहीं हो पाया है। घास लाने वाले व्यक्ति का कहना है कि एक घंटे और इंतजार कर लेते है यदि गेट नहीं खुलता है और फिर कम नहीं होती है तो फिर घास को लेकर दूसरी जगह चले जाएंगे वहां भी लोग घास का इंतजार कर रहे होंगे। इस तरह तेज धूप में कब तक बैठे रहेंगे। राबड़ी आवास में आज नहीं तो कल आकर घास दे देंगे।