ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

राबड़ी आवास पहुंची SIT की टीम : पूर्व सीएम के बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से इस मामले में की गई पूछताछ

PATNA : छपरा में राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ उनकी मां राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के घूमने के मामले में गुरुवार को पटना पुलिस की

राबड़ी आवास पहुंची SIT की टीम : पूर्व सीएम के बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से इस मामले में की गई पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : छपरा में राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ उनकी मां राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के घूमने के मामले में गुरुवार को पटना पुलिस की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची और मामले की छानबीन की है। जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम राबड़ी आवास पहुंची और राबड़ी आवास में मौजूद बॉडीगार्ड और अन्य सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की है।


दरअसल, सारण से आरजेडी की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य पर आरोप लगा है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मां राबड़ी देवी को मिले गार्ड्स और सुरक्षाकर्मियों को लेकर घूमती हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले की जांच कराने की बात कही थी। गुरुवार को एसआईटी की टीम राबड़ी आवास पहुंची और राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। करीब आधे धंटे तक पूछताछ करने के बाद एसआईटी की टीम वहां से वापस लौट गई।


बता दें कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से साझा उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रोहिणी आचार्य पर आरोप लगा है कि वह अपनी मां राबड़ी देवी को मिले सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर घूम रही थी और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की टीम ने अब इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।