ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

प्रेमिका से मिलने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागा प्रेमी, लॉकडाउन में 1000 KM दूर फंसी प्रेमिका को लेकर आया वापस

DESK: कोरोना संकट के बीच क्वॉरेंटाइन सेंटर से एक से एक चौंकाने वाली खबरें आ रही है. एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए इतना परेशान हुआ कि वह सेंटर से भाग गया. यह मामला रायपुर के मुजग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना संकट के बीच क्वॉरेंटाइन सेंटर से एक से एक चौंकाने वाली खबरें आ रही है. एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए इतना परेशान हुआ कि वह सेंटर से भाग गया. यह मामला रायपुर के मुजगहन क्षेत्र के धनेली गांव की है. 

प्रेमिका को लाने के लिए पहुंचा कोलकाता

 युवक की प्रेमिका कोलकाता में फंसी थी. उसको कार से प्रेमिका को कोलकाता से लाना था. इसलिए उसने अपने दोस्त से कोलकाता जाने के लिए पास बनवाया. पास बनते ही वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग गया और दोस्त के साथ कार लेकर करीब 1 हजार किमी दूर प्रेमिका के पास पहुंच गया. लॉकडाउन के कारण फंसी प्रेमिका को वापस लाया.

तीनों को किया गया क्वॉरेंटाइन

युवक के फरार होने पर केस दर्ज हो गया, लेकिन प्रेमिका को कोलकाता से लाने के बाद प्रेमी फिर से क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंच गया. इसके बाद युवक, उसका दोस्त और उसकी प्रेमिका को अलग-अलग क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. प्रेमी आगरा में एग्रीकल्चर की पढ़ाई करता है. वह 13 मई को स्पेशल ट्रेन से लौटा था. इसके बाद उसे धनेली स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. एम्स में उसके सैंपल की जांच भी कराई गई, इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी. लेकिन प्रेमिका के लॉकडाउन में  फंसे होने के कारण वह काफी परेशान था. 

टैग्स