ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

इंडोनेशिया ओपन : फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, खिताबी मुकाबले में जापान की यामागुची से होगी भिड़ंत

DESK : इंडोनेशिया ओपन में 24 साल की स्टार भारतीय स्टलर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को महज 46 मिनट में 21-19, 21-10 से मात दी है. इसी के साथ सिंधु इंडोन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : इंडोनेशिया ओपन में 24 साल की स्टार भारतीय स्टलर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को महज 46 मिनट में 21-19, 21-10 से मात दी है. इसी के साथ सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं. खिताबी मुकाबले में सिंधु का मुकाबला जापान की यामागुची से होगा. इंडोनेशिया ओपन में भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु खिताब से महज एक कदम दूर हैं. वर्ल्ड नंबर-5 सिंधु ने इस जीत के साथ ही चेन यू फेई के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-3 का कर लिया है. रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु शानदार लय में चल रही हैं. सिंधु, साइना नेहवाल के बाद इंडोनेशिया ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं. https://twitter.com/BAI_Media/status/1152532883082338304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1152532883082338304&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fsports%2Fstory%2Fpv-sindhu-defeats-china-s-chen-yufei-21-19-21-10-in-just-46-minutes-to-storm-into-the-final-tspo-1-1103268.html अब रविवार को फाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की वर्ल्ड नंबर-4 अकाने यामागुची से होगा. उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताइ जु यिंग को 32 मिनट में 21-9, 21-15 से मात दी. यामागुची के खिलाफ सिंधु का 10-4 का करियर रिकॉर्ड है. सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-14, 21-7 से हराकर इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. शुक्रवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने ओकुहारा को 44 मिनट में मात दी थी.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता