ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

DESK: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे और पेशे से ठेकेदार कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास की

पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे और पेशे से ठेकेदार कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार कुणाल सिंह को गोलियों से भून दिया जिससे  उनकी मौत हो गयी।


मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाबू टोला निवासी कुणाल सिंह के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया। यही नहीं शव को सड़क पर रखकर घंटों रोड मुख्य सड़क को जाम कर दिया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुणाल सिंह गायत्री नगर स्थित अपने घर से बाजार की तरफ अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले भी मृतक के पिता पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई की 2005 में हत्या कर दी गयी थी।