Amul Milk Price Hike: आज से दूध हुआ महंगा, अमूल ने बढ़ाई कीमत,जानें..... Rules Change : आज से देश के अंदर हो रहे कई बड़े बदलाव, आपके जेब पर भारी पड़ेंगे ये बदलाव; पढ़िए यह खबर Caste census: तो क्या डिजिटल जनगणना करवाएगी मोदी सरकार, डेडलाइन फाइनल BIHAR TEACHER NEWS: सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल साहब को लगा झटका,अब नहीं कर सकेंगे यह काम ; ACS ने जारी किया आदेश Bihar weather: बिहार में 2 मई तक भीषण आंधी-पानी का दिखेगा प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट 'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग
1st Bihar Published by: Updated Sun, 14 Aug 2022 07:47:08 PM IST
- फ़ोटो
PURNEA : 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देशभर में इसको लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्णिया में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले के परोरा स्थित प्रसिद्ध विद्या विहार आवासीय विद्यालय में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को राष्ट्रवाद के प्रति जागरुक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में स्कूल के सचिव रमेश चंद्र मिश्र, ट्रस्ट्री राजेश चंद्र मिश्र, निदेशक रंजीत कुमार पॉल, प्रधानाचार्य निशिकांत दास गुरू, उपप्रधानाचार्य निखिल रंजन (वरीय संकाय),दिगेन्द्र नाथ चौधरी (कनीय संकाय), रीता मिश्रा (बालिका संकाय), प्रशासक अरविंद सक्सेना (वरीय संकाय), चंद्रकांत झा (कनीय संकाय), प्रीति पाण्डेय (बालिका संकाय), जन संपर्क पदाधिकारी राहुल शांडिल्य शामिल हुए और छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।