Hindi News / news / प्रमोशन में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जीतनराम मांझी ने...

प्रमोशन में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2022, 12:39:54 PM

प्रमोशन में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

- फ़ोटो

PATNA : प्रमोशन में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिन्दुतानी आवाम मोर्चा ने स्वागत किया है। जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण आजादी के करीब 75 साल बाद भी SC-ST को अगड़ी जातियों के समान योग्यता के स्तर पर नहीं लाया जा सका है, जो शर्मनाक है। सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद अब सरकार प्रमोशन में आरक्षण को लेकर कार्रवाई जल्द शुरू करे।



बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए कोई मानदंड तय करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया. 


न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि राज्य सरकारें एससी/एसटी के प्रतिनिधित्व में कमी के आंकड़े एकत्र करने के लिए बाध्य हैं. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह एससी/एसटी के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व का पता लगाने के लिए कोई मानदंड तय नहीं कर सकती और यह राज्यों को करना होगा.