Hindi News / news / न्यू ईयर पार्टी में जाम छलकाने की थी पूरी तैयारी, मौके पर पहुंच...

न्यू ईयर पार्टी में जाम छलकाने की थी पूरी तैयारी, मौके पर पहुंच पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Dec 20, 2019, 11:51:04 AM

न्यू ईयर पार्टी में जाम छलकाने की थी पूरी तैयारी, मौके पर पहुंच पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

- फ़ोटो

SIWAN : नये साल को लेकर शराब तस्कर जोर-शोर से एक्टिव हो गए हैं. हर रोज नए-नए हथकंड़े अपना कर तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला सीवान की है,जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. 

सीवान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नये साल को लेकर शराब की खेप सीवान से कई जगहों पर भेजे जाने की तैयारी हो रही है. जिसके बाद पुलिस गुप्त रुप से कार्रवाई करते हुए हुसैनगंज थाना इलाके के रेनुआ गांव पहुंची और मौके से 506 कार्टून विदेशी शराब बरामद कर लिया. बरामद की गई शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस को देख सभी तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए. 506 कार्टून शराब ट्रक में लदा था और छोटे-छोटे वाहनों से अन्य जगह ले जाने की तैयारी चल रही थी.