ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: घर से भाग प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, अब परिवार के लोग दे रहे हत्या की धमकी, वीडियो शेयर कर लगाई गुहार

SIWAN: खबर सीवान से सामने आ रही है, जहां घर से भागकर शादी रचाने वाले युवक और युवती ने जान की गुहार लगाई है। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी रचा ली थी और अब परिवा

बिहार: घर से भाग प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, अब परिवार के लोग दे रहे हत्या की धमकी, वीडियो शेयर कर लगाई गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से सामने आ रही है, जहां घर से भागकर शादी रचाने वाले युवक और युवती ने जान की गुहार लगाई है। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी रचा ली थी और अब परिवार वाले जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक और युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


दरअसल, बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी रविंद्र राम की 21 वर्षीय बेटी पुष्पा का गांव के ही रहने वाले रामविलास राम के बेटे पप्पू कुमार के साथ पिछले तीन वर्षों से लव अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एक ही गांव का होने के कारण परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं थे। काफी मिन्नतों के बाद भी जब घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।


दोनों ने मदिर में जाकर शादी रचा ली और साथ रहने लगे। जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई वे आगबबूला हो गए और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके परिजन कभी भी दोनों की हत्या करा सकते हैं। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।