ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

प्रेमिका से धोखा मिलने पर Tik Tok स्टार ने फांसी लगाकर कर ली सुसाइड, घरवालों को लगा की बना रहा वीडियो

JAMSHEDPUR: प्रेमिका ने एक टिक टॉक स्टार को धोखा दे दिया. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. घरवालों ने फांसी का फंदा देखा तो लगा की वह कोई नया वी

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

JAMSHEDPUR:  प्रेमिका ने एक टिक टॉक स्टार को धोखा दे दिया. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. घरवालों ने फांसी का फंदा देखा तो लगा की वह कोई नया वीडियो बना रहा है. कुछ देर के बाद देखा तो परिजनों के होश उड़ गए. यह घटना जमशेदपुर के मानगो की है. 

इसको भी पढ़ें: कारोबारी का शादीशुदा बेटा पड़ोसन से करना चाहता था शादी, विरोध करने पर पिता-पत्नी समेत 4 का करवाया मर्डर

11वीं का था स्टूडेंट

फांसी के फंसे से उतारकर परिजनों उसको तुरंत एमजीएम हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रोहन नमता मानगो थाना के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित निताई कॉलोनी का रहने वाला था. वह 11वीं का स्टूडेंट था. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने रोहन का मोबाइल जब्त कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. 

वीडियो बनाने का था शौकीन

रोहन के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई टिक टॉक वीडियो बनाने का शौकीन था. वह खेल कर जब घर वापस लौटा तो उसका भाई फंदे से झूलता मिला. उसे लगा कि टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए उसके भाई ने ऐसा किया है. बाद में उसने देखा तो पता चला कि भाई ने सही में फांसी लगा ली है. 

प्रेमिका ने दिया धोखा

छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि रोहन का जमशेदपुर के भालूबासा में रहने वाली एक लड़की के साथ कई माह प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसके कहने कहने पर उसने सैकड़ों अपना वीडियो को वह डिलीट भी कर दिया था. कुछ दिनों से वह बात नहीं कर रही थी. यहां तक की वह भाई का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दी थी. जिसके कार वह परेशान रहता था. रोहन की मां ने कहा कि उस लड़की ने ही मेरे बेटे की जान ले ली है. 



टैग्स