ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

PM ने चीनी मिलों को चालू कराने का झांसा दिया, प्रशांत किशोर बोले- मिल की जमीन का BJP नेताओं ने किया बंदरबांट

CHHAPRA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों पदयात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे हैं। जन सुराज यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर पीक

PM ने चीनी मिलों को चालू कराने का झांसा दिया, प्रशांत किशोर बोले- मिल की जमीन का BJP नेताओं ने किया बंदरबांट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों पदयात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे हैं। जन सुराज यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर पीके महागठबंधन की सरकार के साथ साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोलते दिख रहे हैं। पदयात्रा के दौरान सारण के जलालपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने बिहार की बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला और उन्हें अपने वादों की याद दिलाई। 


दरअसल, प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत इन दिनों सारण के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि कैसे लालू-नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें धोखा देने का काम किया है। छपरा के जलालपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि बिहार में सारण अकेला जिला नहीं है जहां उद्योग बंद हुए हैं। अकेले चंपारण में 35 से अधिक चीनी मिल थे, जो करीब करीब बंद हो चुके हैं। इनमें वे बंद पड़े चीनी मिल भी शामिल हैं, जिनके बारे कभी नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जबतक उस चीनी मिल से बनी चीनी की चाय नहीं पी लूंगा, वोट मांगने नहीं आउंगा।


प्रशांत किशोर ने कहा कि छपरा के एक चीनी मिल को लेकर भी प्रधानमंत्री ने ऐसी ही बात कही थी। लेकिन आज चंपारण के उसी चीनी मिल की जमीन को बीजेपी के लोगों ने मिलकर बंदरबांट कर लिया। ऐसे में बिहार में उद्योगों का बंद होने कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी जो बड़ी समस्या है वह सिर्फ उद्योगों पर आधारित नहीं है। लोगों को लगता है कि बिहार में बेरोजगारी इसलिए है क्योंकि यहां बड़े उद्योग नहीं हैं, लेकिन ये सब बेकार की बाते हैं।

टैग्स