ब्रेकिंग
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीबेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

ED Raid: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता महिला मुखिया के घर ED ने मारा छापा, काले धन के मामले में जांच तेज

ED Raid: बिहार के मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला मुखिया बबीता देवी के घर ED ने छापेमारी की है। अवैध शराब तस्करी से जुड़े काले धन की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में जांच जारी है और अभी तक मिली जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

ED Raid: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर बुधवार सुबह Enforcement Directorate (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह लगभग छह बजे मौके पर पहुंची और पूरे दिन दस्तावेजों, बैंक खातों, प्रॉपर्टी डीड तथा अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच-पड़ताल में लगी है। छापेमारी का उद्देश्य अवैध शराब तस्करी से जुड़े कथित काले धन के स्रोतों का पता लगाना है।


जानकारी के मुताबिक, मुखिया बबीता देवी के पति बबलू मिश्रा और उनके भाई के खिलाफ पहले से ही कई शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। वहीं, मुखिया बबीता देवी को उनकी सामाजिक सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है, जो इस मामले को और अधिक चर्चा में ला रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम के पास वारंट था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।


ईडी की करीब 20 सदस्यीय टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय कागजात जब्त किए हैं, लेकिन जांच के दौरान अब तक मिली जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। छापेमारी की खबर जैसे ही पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में फैली, वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।


यह कार्रवाई बिहार में अवैध शराब तस्करी और उससे जुड़े काले धन के खिलाफ सरकार की सख्त नीतियों का हिस्सा मानी जा रही है। ईडी की टीम फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने की संभावना है।