ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: नीतीश कुमार ने बाढ़ को लेकर किया उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिया सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार में बाढ़ की गंभीर होती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानि बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बाढ़ की गंभीर होती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानि बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत जिलों में भेजा जाए, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और ज़मीनी स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।


मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बाढ़ का जाएजा लिया है इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जरुरतमंदो को सभी प्रकार की सेवा पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आपदा में फंसे किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में अनदेखा न किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को तत्काल हर संभव सहायता जैसे भोजन, दवा, सुरक्षित आवास, और निकासी की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सहायता समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचे।


Bihar News: नीतीश कुमार ने बाढ़ को लेकर किया उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिया सख्त निर्देश

वहीं, बाढ़ प्रभावित भागलपुर जिले की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने वहां के जिलाधिकारी से सीधे बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भागलपुर में विशेष तौर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अमला तैनात किया जाए, ताकि राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी 24x7 सक्रिय रहें।


मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री को भी निर्देशित किया है कि जरूरत पड़ने पर स्वयं मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी जिला स्तर पर दौरा करें, ताकि वास्तविक स्थिति की निगरानी की जा सके और स्थानीय स्तर पर तत्काल फैसले लिए जा सकें। 


इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को भी तटीय क्षेत्रों में तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का आदेश दिया। उन्होंने तटबंधों पर तैनात इंजीनियरों को विशेष निर्देश दिया कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि तटबंध ऑफिसों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी तरह से हालात पर नजर रखे हुए है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट 

Bihar News: नीतीश कुमार ने बाढ़ को लेकर किया उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिया सख्त निर्देश


Bihar News: नीतीश कुमार ने बाढ़ को लेकर किया उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिया सख्त निर्देश