ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा

अररिया के जोकीहाट में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी से लूट का प्रयास किया। भागने के दौरान एक्सीडेंट में दो बदमाश घायल, ग्रामीणों ने हथियार सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अररिया का है जहां किशनगंज के एक कारोबारी से बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने तीन लाख से अधिक की राशि लूटने का प्रयास किया। घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र के चरघरिया के पास की है।


कारोबारी अररिया में लोहा बेचकर ट्रैक्टर से बहादुरगंज अंजार टोला जा रहा था। घटना के बाद अपराधी बाइक से तेज गति से भाग रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही गाड़ी से बाइक टकरा गया जिसमें दो अपराधी बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सूचना के बाद एसपी अंजनी कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घायल दो बदमाशों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है। वही फरार हुए एक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है। घायल दोनों बदमाश पूर्णिया और मधेपुरा जिला के रहने वाले हैं। तीसरे की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।


अररिया से राकेश की रिपोर्ट