Hindi News / news / पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा पेट्रोल टैंकर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत...

पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा पेट्रोल टैंकर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Updated Jan 19, 2021, 10:23:02 AM

पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा पेट्रोल टैंकर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया. इस हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उप्चालक को किसी तरह ग्रामीणों ने बचा लिया. 


घटना तरैया थाना क्षेत्र के गंडार गांव के पास स्टेट हाईवे पर मनिया पुल की बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 


इधर ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और जख्मी उपचालक को इलाज के लिए भी अस्पताल भेज दिया गया है.