ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

डीआईजी के बॉडीगार्ड का पिस्टल गार्ड के बेटे ने चुराया, भेजा गया रिमांड होम

PATNA: पुलिस मुख्यालय में तैनात सत्यनारायण कुमार (डीआईजी ट्रेनिंग) के बॉडीगार्ड की पिस्टल चोरी हो गयी। शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र क्षेत्र स्थित रामराज शांति विला अपार्टमेंट के सि

डीआईजी के बॉडीगार्ड का पिस्टल गार्ड के बेटे ने चुराया, भेजा गया रिमांड होम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पुलिस मुख्यालय में तैनात सत्यनारायण कुमार (डीआईजी ट्रेनिंग) के बॉडीगार्ड की पिस्टल चोरी हो गयी। शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र क्षेत्र स्थित रामराज शांति विला अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के नाबालिग बेटे ने पिस्टल चुरा ली। पुलिस ने जब गार्ड और उसके नाबालिग बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तब युवक ने इसमें अपनी संलिप्तता बतायी। जिसके बाद आरोपी युवक को रिमांड होम भेजा गया है। 


घटना शनिवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जब बॉडीगार्ड ड्यूटी के बाद फ्रेश होने बाथरूम गया हुआ था तभी अपार्टमेंट के गार्ड के नाबालिक बेटे ने उनकी पिस्टल गायब कर दी। जिसके बाद आनन-फानन पिस्टल चोरी होने की सूचना शास्त्रीनगर पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


इस दौरान पुलिस ने वर्षो से इस अपार्टमेंट में काम करने वाले गार्ड और उसके बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तब गार्ड के बेटे ने अपनी संलिप्तता को स्वीकारा। नाबालिग ने बताया कि चार दिन पहले से वह पिस्टल चुराने के फिराक में लगा हुआ था लेकिन मौका शनिवार को मिला और उसने पिस्टल चुरा ली। 


गार्ड के बेटे ने यह भी बताया कि उसके संपर्क में कई अपराधी है और यह पिस्टल चुराकर वह मोटी रकम में बेचने के फिराक में था। लेकिन उसके इस मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के नाबालिक बेटे को फिलहाल रिमांड होम भेजा गया है। चोरी की इस घटना की चर्चा अपार्टमेंट के साथ-साथ इलाके में हो रही है।