ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या Bihar Crime News: ‘यादवों के खिलाफ बोला तो गोली मार दूंगा’, बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी Bihar Crime News: ‘यादवों के खिलाफ बोला तो गोली मार दूंगा’, बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी Bihar Politics: बारिश और खराब मौसम के बीच भी RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, क्षेत्र की जनता ने किया भव्य स्वागत Bihar Politics: बारिश और खराब मौसम के बीच भी RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, क्षेत्र की जनता ने किया भव्य स्वागत Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे रीतलाल यादव, पटना हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे रीतलाल यादव, पटना हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका Bihar Politics: ‘बिहार एनडीए के साथ, विपक्ष का मैनिफेस्टो आईवॉश’, रोहित सिंह का तेजस्वी पर हमला Bihar Politics: ‘बिहार एनडीए के साथ, विपक्ष का मैनिफेस्टो आईवॉश’, रोहित सिंह का तेजस्वी पर हमला Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई, शराबी और लापरवाह पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Feb 2022 07:40:07 PM IST

पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई, शराबी और लापरवाह पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

- फ़ोटो

PATNA: ऑपरेशन क्लीनअप के तहत 21 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने समीक्षा के बाद 21 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। किसी पर शराब पीने का आरोप लगा तो कोई भष्ट्राचार में लिप्त मिले वही कई पुलिसवाले 5 साल से ड्यूटी से ही गायब मिले।


शराब पीने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है तो वही भष्ट्राचार के आरोप में 3 और ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले 11 पुलिसवालों पर कार्रवाई की गयी है। वही कांड में अभियुक्त रहने के आरोप में 2 सिपाही को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है।   


पटना जिला बल के सेवा समाप्त किए गये पुलिसकर्मियों की सूची में सिपाही नितेश कुमार, हरेन्द्र प्रसाद, नितीश कुमार, भूषण कुमार, रानी कुमारी, अशोक कुमार,शशिभूषण तिवारी, नंद कुमार यादव, शंकर कुमार,अर्पनेश कुमार और रामानंद कुमार का भी नाम है। ये सभी 5 वर्षों तक लगातार अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में सभी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। 


वही श्रीकांत पांडेय पर सरकारी गाड़ी के ईंधन एवं मीटर रिडिंग में अनियमितता बरतने का आरोप है। उन्हें 17 जनवरी 2022 से बर्खास्त किया गया है। सिपाही बहादुर उरांव पर शराब पीने के आरोप में 23 जनवरी 2022 से बर्खास्त किया गया है। श्रीराम मलाकार पर एक मामले में नामजद अभियुक्त होने का आरोप है जिन्हे 14 जनवरी 2022 से बर्खास्त किया गया है। वही इंद्रजीत तिवारी को नशे की हालत में सरकारी शस्त्र से तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप है उन्हें 15 जनवरी से बर्खास्त किया गया। 


सिपाही अखिलेश पाठक पर शराब पीने के आरोप में 17 जनवरी से बर्खास्त किया गया है। विशेष कुमार सिंह पर भी शराब पीने का आरोप लगा है गांधी मैदान थाना में दर्ज मामले को लेकर 17 जनवरी को बर्खास्त किया गया है। वेध निधि उर्फ लाली पर नामजद अभियुक्त होने का आरोप में 15 जनवरी को बर्खास्त किया गया है। सिपाही रविकांत तिवारी पर नवीन पुलिस केंद्र पटना में रखे सरकारी बुलेट बाइक चोरी का आरोप है 19 जनवरी से बर्खास्त किया गया है। अजय कुमार पर नामजद अभियुक्त होने के आरोप में 19 जनवरी से बर्खास्त किया गया है. सिपाही अजय कुमार पर शराब पीने का आरोप लगा है। जिसे लेकर उन्हें 23 जनवरी को बर्खास्त किया गया है।