ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

पुलिस के सामने शराब का प्रचार, बाइक को नाव का रूप देते हुए लिखा-दारू के थोक एवं खुदरा विक्रेता

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में शराब की सप्लाई का प्रचार करते एक युवक का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। युवक पुलिस के सामने शराब का प्रचार कर रहा था। युवक ने बाइक को नाव क

पुलिस के सामने शराब का प्रचार, बाइक को नाव का रूप देते हुए लिखा-दारू के थोक एवं खुदरा विक्रेता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में शराब की सप्लाई का प्रचार करते एक युवक का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। युवक पुलिस के सामने शराब का प्रचार कर रहा था। युवक ने बाइक को नाव का रूप दिया और नाव पर यह लिखा कि बलिया से दरौली दारू सप्लाई थोक एवं खुदरा विक्रता। वायरल वीडियो में युवक यूपी से सीवान तक शराब की सप्लाई की बात करता दिखा। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


इस वायरल वीडियो की जांच के आदेश सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने दिया है। उनका कहना है कि सीवान के जीरादेई का एक मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वायरल वीडियो में जो शख्स बाइक को नाव का शक्ल देकर उस पर शराब सप्लाई का थोक एवं खुदरा विक्रेता लिखकर घूम रहा है उसकी पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया जा चुका है।


वायरल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। जो बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा कर रहा है। बाइक को नाव का आकार दिया गया है उस पर यह लिखा गया है कि बलिया से दरौली दारू सप्लाई का थोक और खुदरा विक्रेता लिखा गया है। वीडियो में यह दिख रहा है कि कैसे यह शख्स पुलिस के सामने ही बोर्ड लगाकर घूम रहा है। 


ऐसी बात नहीं है कि पुलिस की नजर उस पर नहीं गयी होगी। लेकिन पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है तब पुलिस तत्पर हुई और मामले की छानबीन शुरू की गयी। एक तरफ बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराया जा रहा है वही दूसरी ओर बीच बाजार में एक शख्स शराब सप्लाई की बात कर रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस शख्स को गिरफ्तार कर पाती है।