ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पुलिस हिरासत में ATM ठग की मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, परिजनों ने कहा- छोड़ने के एवज में पुलिस ने मांगे 5 लाख रुपये

PURNEA: पूर्णिया में पुलिस हिरासत में एटीएम ठग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलि

पुलिस हिरासत में ATM ठग की मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, परिजनों ने कहा- छोड़ने के एवज में पुलिस ने मांगे 5 लाख रुपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में पुलिस हिरासत में एटीएम ठग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि अफरोज को रिहा करने के एवज में पुलिस 5 लाख रुपये नजराना मांग रही थी जब इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया तब उन्होंने मिलकर अफरोज की हत्या कर दी।


बता दें कि एटीएम ठगी के मामले में पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र से अफरोज को लोगों ने पकड़ा था और पिटाई के बाद उसे बनमनखी पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम बरामद किया। पुलिस ने अफरोज को हिरासत में लिया लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उसे बनमनखी अनुमंडयी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन उसे निजी नर्सिंग में ले गये जहां इलाज के दौरान अफरोज ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साएं परिजनों ने इलाज में लापरवाही को लेकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लाख रूपये मांगे जाने की बाद दोहरायी। 


बता दें कि मृतक अफरोज  सरसी थाना अंतर्गत डुमरिया का रहने वाला था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जब बनमनखी पुलिस से पति को छोड़ने का अनुरोध किया तो पुलिस ने पांच लाख रुपया नजराना देने को कहा। इतना ही नहीं उसे पुलिस हिरासत में भी पीटा गया। मृतक की पत्नी ने चौकीदार सतन पर ज़हर की सुई देकर पति को मारने का आरोप लगाया है।


इधर मृतक की सास हफीजा खातून का कहना है कि पुलिस ने मेरे दामाद के इस कदर पीटा की वो बेहोश हो गया। सुबह तीन बजे उसके बीमार होने की सूचना दी गयी। मृतक के परिजन का कहना है कि दोस्त के कहने पर अफरोज घर से बाहर गया और उसी ने साजिश के तहत एटीएम देकर उसे फंसा दिया। हालांकि बनमनखी थाना पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने आरोपी को पकड़ा। उसके बाद उसे थाने के हवाले कर दिया। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता