1st Bihar Published by: Updated Oct 11, 2022, 8:18:59 PM
- फ़ोटो
CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस की बस को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी।
मिली जानकारी के अनुसार छपरा में रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास छपरा-सिवान मुख्यमार्ग पर पुलिस बस की चपेट में बाइक सवार आ गये। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद बस में सवार सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग गये। बस वहीं खड़ी थी जिसे घटना से आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी और पूरे बस में आग लग गयी। घटनास्थल पर इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम सिताब दियारा में था। जेपी जयंती के मौके पर अमित शाह आए हुए थे उनके कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस से भरी बस लौट रही थी। तभी पुलिस बस की चपटे में बाइक सवार आ गये।
बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वालों ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी। तीनों मृतक कोपा के पोखरभिंडा का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लोगों को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है।