ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वही कई मामल

पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वही कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक विभाग की  किरकिरी भी हो रही है। वही राजधानी पटना में भी अपराध की घटनाएं बढ़ गयी है। राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर आज डीजीपी एसके सिंगल ने पटना के गांधी मैदान स्थित पुलिस कार्यालय में बैठक की। 


पटना के एसएसपी कार्यालय में डीजीपी,एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारी मौजूर रहे। बढ़ते क्राइम, पेंडिंग केसेस और अपराध पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में पटना जिले एसएसपी,एसपी, एएसपी, डीएसपी और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहें। 


क्राइम पर कैसे कंट्रोल किया जाए इसे लेकर बिहार के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने थानेदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में एडीजी मुख्यालय, आईजी मुख्यालय सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में क्राइम कंट्रोल के अलावे केस के निष्पादन और अन्य लंबित मामलों को लेकर चर्चा हुई। 


पुलिस कार्यालय में अचानक डीजीपी के आने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बता दें कि इससे पहले डीजीपी एसके सिंघल पटना के दीघा थाने का भी निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान डीजीपी सहित आलाधिकारियों ने दीघा थाना प्रभारी से मिलकर थानों द्वारा किये जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी ली थी। इस दौरान डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने कहा था कि पटना जिला में रहना है तो पेंडिंग केसों का जल्द निपटारा करना होगा।