ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

PM Modi Diwali: प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दी बधाई

DESK: आज पूरे देश में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने अपने तरीके से दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का

PM Modi Diwali: प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दी बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: आज पूरे देश में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने अपने तरीके से दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की सुरक्षा में लगे जवानों के पास पहुंच गए।


गुजरात के कच्छ में प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। सीमा पर तैनात जवानों को पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से मिठाई खिलाई और दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की सेवा में जुटे सेना के जवानों के काम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सर क्रीक इलाके का निरीक्षण भी किया।


पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार देश के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह लगातार हर दिवाली में जवानों के बीच होते हैं। देश की सुरक्षा में लगे जवान जो दिवाली में अपने घर नहीं जा पाते, पीएम मोदी खुद उनके बीच पहुंचते हैं और उनकी हौसला अफजाई करते हैं।


पिछले साल पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेपचा में पहुंचे थे और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं साल 2022 में कारगिल में तैनात जवानों के बीच दिवाली मनाने के लिए पहुंचे थे। कच्छ सीमा पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री केवड़िया पहुंचे थे, जहां उन्होंने सेटैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता परेड में शामिल हुए।