ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुंगेर के बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बगीचे में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पाया गया। युवक ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन रातभर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


यह मामला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विदवारा स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप बने बगीचे का है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान विदवारा निवासी स्वर्गीय जोगिंदर मंडल के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र सोमवार शाम करीब पाँच बजे भोजन करने के बाद ई-रिक्शा लेकर दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।


मंगलवार की सुबह बगीचे में पड़े होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सदर अस्पताल ले गए। परिजन ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने घटनास्थल से युवक का ई-रिक्शा बरामद किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता